हमीरपुर, मार्च 13 -- हमीरपुर। बीती रात यमुना पुल पर डंपर खराब होने के कारण करीब आधे घंटे तक कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यातायात टीम ने क्रेन की मदद से खराब डंपर को हटवाकर जाम खुलवाया। शुक्रवार की देररात करीब 11 बजे यमुना पुल पर कानपुर से हमीरपुर की ओर आ रहा डंपर खराब हो गया। डंपर का करंट छूटने के कारण वह स्टार्ट नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं और यमुना पुल से लेकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर यातायात टीम ने क्रेन से खराब डंपर को हटवाकर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना पुल पर डंपर खराब होने से जाम लगा था। जिसे खुलवा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.