डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, एक के चालक की मौत
बांदा, मई 18 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक चालक की मौत हो गई। इसमें एक डंपर गिट्टी से भरा बांदा की ओर जा रहा था, वहीं दूसरा खाली डंपर चिल्ला की ओर जा रहा था।चिल्ला थाना के तारा गांव के अंतर्गत बजरंगी डेरा के पास डंपर की भिड़ंत में 32 वर्षीय चालक शैलेंद्र यादव पुत्र राम किशोर यादव निवासी केदार खेड़ा बउरी थाना अचलगंज जनपद उन्नाव की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे चालक भी घायल हो गया। थाना अध्यक्ष चिल्ला अर्पित पांडे मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.