सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- दिल्ली यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार को एक डंपर का अगला टायर फटने से डंपर सर्विस रोड के अंडरपास के बीच खड़ा हो गया। जिससे हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते स्कूली बच्चों के साथ - साथ ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। दोपहर को करीब 2: 30 बजे निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड के अंडरपास पर एक डंपर का अगला टायर फट गया। जिससे डंपर अंडर पास के बीच खड़ा होकर रह गया। हाईवे पर जाम लगने के कारण स्कूल की छुट्टी के समय स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने से पैदल चलने वालो के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर सर्विस रोड की एक साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.