देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपामोड़ पर शनिवार को डंपर-कार के बीच टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि घटना में किसी प्रकार के जान-माल की क्षति नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार भागलपुर की ओर से देवघर की ओर जा रही थी, जबकि डंपर दुमका की ओर से आ रहा था। उसी दौरान चोपामोड़ के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों के चालकों को आवश्यक कागजात के साथ थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.