डंपर-कंटेनर में भिड़ंत, जनहानि नहीं
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- राम वन गमन मार्ग पर टिकरा टोल प्लाजा के पास शनिवार की भोर डंपर और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि डंपर भरतकूप से गिट्टी लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। तभी अचानक टोल प्लाजा के पास उसकी कंटेनर से जोरदार आवाज के साथ आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों वहां क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर के ड्राइवर ने बताया कि झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.