हरदोई, जुलाई 17 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के मल्लावां कोतवाली के राघौपुर क्षेत्र में डंपर और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया, जबकि डंपर में आग लग गई। दोनों वाहनों के सड़क पर फंस जाने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे साधौपुरवा गांव के सामने हुआ। बिलग्राम की ओर से कन्नौज जा रहे कंटेनर की सामने से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर पलट गया और डंपर में आग लग गई। हादसे में कंटेनर चालक अवधेश (50) पुत्र दामोदर निवासी भागपुर थाना बागवाला, जनपद एटा व डंपर चालक रवि (35) पुत्र ब्रह्मानंद निवासी मुरैना जनपद इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना ...