लखनऊ, फरवरी 3 -- बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कानपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे के कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जब क्रेन लगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहे एक डंपर चालक जब सुबह लगभग 10.30 बजे कटी बगिया के पास पहुंचा तो अचानक उसने ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रहा कंटेनर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ब्रेक लगाते-लगाते डंपर से जा टकराया। जिसके कारण कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर में फंस गया। हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़ कर वहां से भाग निकला। गनीमत रही कि टक्कर से कंटेनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.