हरिद्वार, नवम्बर 27 -- कनखल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लक्सर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत के बाद दो भाई सगे भाई डंपर और बस के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे 21 वर्षीय शाकिब और 19 वर्षीय वासिब पुत्रगण ताहिर, निवासीगण कटारपुर थाना, पथरी अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से मोहित और अंकुर अपनी बाइक पर लक्सर की तरफ जा रहे थे। जियापोता के निकट दोनों ओवरटेक करते हुए एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि शाकिब और वासिफ की बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डंपर और बस के नीचे चली गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जियापोता निवासी मोहित पुत्र जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.