फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित अमृता हॉस्पिटल रोड पर रिवाजपुर गांव के सामने मास्टर रोड पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहे एक डंपर की 12 टायर वाले ट्रॉला से भिड़त हो गई, जिसमें डंपर चालक बेहोश हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में डंपर चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह कुछ देर बेहोश रहा। ट्रॉला चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। डंपर चालक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना रात करीब ढाई बजे हुई। सड़क पर अंधेरा होने और पर्याप्त लाइट न होने के कारण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डंपर का इंजन ऑयल पूरी तरह सड़क पर फैल गया, कई टायर फट गए और वाहन का अलाइनमेंट भी पूरी तरह खराब हो गया। शैलेंद्र सिंह...