संभल, अप्रैल 22 -- नए बाईपास पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब डंपर और टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 6 बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही टाटा मैजिक और मुरादाबाद की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर की नए बाईपास पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक घूमकर बहजोई की दिशा में मुड़ गई। टाटा मैजिक प्लास्टिक की फ्रीजर बोतलों से लदी हुई थी। हादसे में चालक चंद्रभान पुत्र मुरारी लाल निवासी हाहियापुर कला (थाना हाथरस) और बबलू पुत्र मुकेश निवासी मोहल्ला चावला, हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति समेत दो मासूम घायल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.