डंपर और कार की टक्कर में चालक की मौत, तीन बच्चे जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- साहेबगंज, हिसं। राजेपुर थाना क्षेत्र के बल्थी चौक के समीप रविवार देर शाम डंपर और कार में टक्कर हो गई। इसमें कार चालक 45 वर्षीय मुकेश शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार बच्चों में तीन जख्मी हो गए। कार चालक बरुराज थाना के सिसवा गांव का रहने वाला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अविनाश कुमार (9), पीहू कुमारी (3) और दिलराज कुमार (8) को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जख्मी बच्चों में से धारोपाली गांव के रामकुमार शर्मा के पुत्र दिलराज को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मुकेश पड़ोसी की कार से अपने बेटे और बेटियों के साथ ससुराल धारोपाली गया था। देर शाम वह साले के बेटा दिलराज और अपने बेटे-बेटियों को लेकर घर लौट रहा था। डंपर की ठोकर से कार के परखचे उड़ गए। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.