डंपर और कंटेनर में भिड़ंत, चालक गंभीर
भदोही, अगस्त 8 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका पड़ाव के पास शुक्रवार को डंपर और कंटेनर में भिड़ंत होने से एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी औराई में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने के कारण चालक का क्या नाम था और कहां का निवासी था यह स्पष्ट नहीं हो पाया। कटका पड़ाव स्थित ओवरब्रिज के पास डंपर और कंटेनर में सुबह भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर को तोड़ते हुए रुक गई। डंपर संग डिवाइडर में भिड़ंत होते ही कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामला संज्ञान में आते ही औराई और कछवा जिला मिर्जापुर की पुलिस स्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से चोटिल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में लाया गया। हालत इतना नाजुक था कि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसका न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.