फतेहपुर, मार्च 16 -- बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसके अंदर फंस गया। केबिन काटकर उसे बाहर निकाल कर पुलिस ने अस्पताल के लिये भेजा। बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव के पास प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के सामने फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा डंपर और बांदा से मौरंग लादकर आ रहा दूसरा डंपर ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि फतेहपुर की ओर से जा रहे डंपर की केबिन पूरी तरह टूट गई और चालक अंदर फंस गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई,...