कानपुर, फरवरी 9 -- पुखरायां, संवाददाता मूसानगर थाना क्षेत्र के सरांय व अकबराबाद के बीच में डंपर पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया है। मूसानगर से भोगनीपुर की ओर आ रहे डंपर में देवीपुर निवासी राजेन्द्र 20 वर्ष पुत्र रामबाबू, नोनापुर निवासी राजनरायन 40 वर्ष पुत्र लक्ष्मण प्रसाद व सट्टी निवासी शानू 30 वर्ष पुत्र जब्बार सवारी के रुप में बैठ गए। अकबराबाद व सरांय के बीच जैसे ही डम्फर पहुंचा मोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर आरती ने तीनों का उपचार किया और तीनों की हालत में सुधार न होने पर तीनों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.