कन्नौज, अप्रैल 17 -- नगर पंचायत समधन के मोहल्ला कादर खान नगर में दुकानों के निर्माण के लिए तालाब में डंपरों द्वारा मिट्टी भराव नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। जिसके कारण डंपरों में अधिक लोड के चलते रोड की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि यदि गड्ढों में डंपर पलट गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के सलीम खान, नफीस अहमद, मोहम्मद हफीज, काजी जसीम अहमद, काजी फसी अहमद आदि लोगों ने जर्जर हुई सड़क की मरम्मत करा कर सही कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...