कानपुर, अप्रैल 26 -- पुखरायां,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को डंपर आमने-सामने टकराने में में चालकों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। भोगनीपुर कस्बे में ओवरब्रिज के पास दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना में कानपुर से झांसी जा रहे डंपर चालक मूलचंद पुत्र रामू निवासी मटरी थाना बाराबंकी व परिचालक ओमकार पुत्र ननकऊ निवासी करीमाबाद थाना मलौली जनपद बाराबंकी घायल हो गए, जबकि दूसरे डंपर का चालक कौशल पाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मऊ खुर्द थाना सिरसा कलार जनपद जालौन परिचालक शिवम पुत्र ओंकार निवासी मिरगांव थाना कदौरा जालौन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को पुखरायां सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डॉ. राजवीर सिंह ने चारों को भर्ती कर उपचार किया। भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.