चंदौली, मार्च 13 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा क्षेत्र में भारत माता परियोजना के तहत मिट्टी को ढाने के लिए चल रही बिना नंबर प्लेट की डंपर गाड़ियों से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि ये डंपर गाड़ियां ओवरलोड होकर और तेज गति से सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से लेकर देर शाम तक इन डंपर गाड़ियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। कई डंपर बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं। जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है।ओवरलोड होने के कारण कई बार इन गाड़ियों से मिट्टी सड़क पर गिरती रहती है। जिससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.