डंपरों की टक्कर में लगी भीषण आग, खलासी जिंदा जला
हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। बिवांर-बांधुर मार्ग पर बुधवार तड़के दो डंपरों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग से एक डंपर का खलासी जिंदा जलकर राख हो गया। जबकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। टक्कर से डंपर का डीजल टैंक फट गया, जिससे आग तेजी से भड़क उठी। आसपास के पेड़ भी आग लगने से झुलस गए। हादसे की सूचना के बाद दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण इस रूट पर आवागमन प्रभावित रहा।बुधवार को तड़के करीब दो बजे के आसपास डंपर चालक घाटमपुर के जहांगीराबाद निवासी नईम पुत्र नदीम थाना जलालपुर के भेड़ी घाट से मौरंग लोड करके कानपुर मंडी को चला था। यह भी पढ़ें- डंपर ने बाइक सवार युवक कुचला,लगाया जाम, तोड़फोड़ कर लगाई आग उसके साथ उसी के गांव का खलासी भी था। जैसे ही डंपर थाना बिवांर के बांधुर रोड के पास पहुंचा तभी वहां पहले से सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.