हरदोई, मई 2 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हरदोई-सांडी रोड पर ग्राम मन्नापुरवा के पास डंपर, कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मरने वालों की पहचान कोतवाली शहर क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी राम रहीस और अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ निवासी आशीष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...