डंडों से मारपीट कर युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, मई 26 -- युवक को डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने मामले में घायल के पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी हेमंत सोमवार को बाजार से सब्जी खरीदने गया था। तभी किसी का फोन आया और हेमंत से खेत पर उसकी पिता की तबियत खराब होने की बात कही गई। हेमंत दौड़ता हुआ खेत पर पहुंचा। आरोप है कि इस बीच रास्ते में पहले से मौजूद अरुण ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमंत को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे व उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में आरोपी अरुण, मोंटी व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.