डंडे से फोड़ा सिर, फिर चारपाई में बांधकर लगाया करंट; पति को मारने की पत्नी की खौफनाक साजिश
फतेहपुर, जुलाई 7 -- UP News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला पर अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। महिला ने पहले पति के सिर पर डंडे से कई वार किए और फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घायल को बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सोमवार को उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। उधर, पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, परसदेपुर गांव के रहने वाले 40 साल के संजीव कैटर्स का काम करता है। उसके भाई मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.