उरई, मार्च 25 -- कोंच। कोंच कस्बे में सेठ वृंदावन स्कूल के पास मंगलवार शाम को बैठे एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया उसे डंडे व बेल्ट से पीटने के बाद ईंटों से भी पीटा गया जिसमें वह मरणासन्न हालत में हो गया। घटना के बाद हमलावर युवक वहां से भाग निकले और जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोंच कोतवाली के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी जुबैर राईन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की शाम वह सेठ वृंदावन स्कूल के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तिलक नगर निवासी दो युवक अपने अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी अपने हाथों में डंडे, बेल्ट लिए हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी कारण के उस पर अचानक हमला कर दिया और डंडों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.