डंडे मारे जा रहे, नाखूनों से नोच रहे; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन के तहत कांग्रेस समेत गठबंधन के घटक दलों के नेता कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ढपली बजाकर नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। इस दौरान उनका पुतला भी फूंका गया।ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, लगे 'वोट चोर' के नारे प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'इस्तीफा दो ज्ञानेश कुमार' जैसे नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ता हाथों में 'काला दिवस' लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.