गंगापार, जून 8 -- शासन व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते मेजा वन क्षेत्र का सही ढंग से देखभाल नहीं हो पा रहा है। वन क्षेत्र की देखरेख में लगे सुरक्षाकर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण व शस्त्र तक नहीं हैं, किसी भी घटना के होने पर वनकर्मियों को स्थानीय पुलिस का सहारा लेना होता है। सूत्रों की मानें तो मेजा रेंज की लंबाई नौ हजार हेक्टेयर है। जिसमें कोहड़ार, मेजाखास, चांदखम्हरिया, मांडा सहित चार चौकिया हैं। वन क्षेत्र की रखवाली के लिए छह वन दरोगा, तीन वन रक्षक हैं, जो पद के सापेक्ष काफी कम हैं। वन दरोगा व वन रक्षकों को विभाग से शस्त्र नहीं दिया गया है, जिससे डंडे के बल पर कर्मचारी जंगल की सुरक्षा कर रहे हैं। वन की सुरक्षा के अलावा अब कछुआ सेंचुरी की देखभाल इन्हीं वन दरोगाओं व वन कर्मियों के भरोसे पर है। नौ हजार हैक्टेयर वन क्षेत्र को आग से बच...