गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से शुरू हुए आइये खुशियां बांटें अभियान के 13वें दिन डंडा गांव और मरहटिया के दो वंचित बस्तियों में गर्म वस्त्र वितरण अभियान चलाया गया। डंडा स्थित मुसहर टोला में सदर एसडीएम संजय कुमार खुद मौजूद रहे जबकि मरहटिया के उरांव टोला में उक्त वितरण कार्यक्रम गढ़वा अंचल अधिकारी सफी आलम की देखरेख में आयोजित किया गया। वहां दोनों समुदायों के सभी जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। मरहटिया का उरांव टोला मुख्यतः जनजातीय परिवारों की आबादी वाला क्षेत्र है। वहीं डंडा का मुसहर टोला बस्ती महादलित वर्ग की सर्वाधिक कमजोर आबादी को समेटे हुए है। टीम ने पूर्व में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर दोनों बस्तियों के...