डंडारी में संगठन विस्तार को लेकर एबीवीपी की बैठक
बेगुसराय, जुलाई 6 -- डंडारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों, छात्र-छात्राओं की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर एबीवीपी डंडारी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक डंडारी प्रखंड के बांक गांव में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से डंडारी प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में अव्यवस्थाओं तथा छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर चिंतन-मंथन किया गया। एबीवीपी उत्तर बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित रही है। डंडारी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है जिसे सुधारने के लिए संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। एबीवीपी डंडारी के नगर मंत्री दिवेश कुमार, नगर अध्यक्ष वसंत कुमार, शुभम झा, आकाशदीप, निकेश झा, विशाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.