कोडरमा, मार्च 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह पंचायत के बनियाडीह गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किसान राजेंद्र साव के खेत में लगी सरसों की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते खेत में लगी फसल जलकर राख होने लगी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...