कोडरमा, जून 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह पावर हाउस के समीप बुधवार को डायन-बिसाही के आरोप को लेकर विवाद का मामला सामने आया। दो किशोरियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर भूत-प्रेत लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

परिजनों का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय ज्योति कुमारी के पिता राजू पंडित तथा 17 वर्षीय अनिशा कुमारी के पिता उमेश साव ने पड़ोस में रहने वाली महिला और परिजनों परिजनों पर उनकी पुत्रियों को लंबे समय से परेशान करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि दोनों किशोरियों की तबीयत पिछले कई वर्षों से समय-समय पर बिगड़ती रही है। इसके लिए स्थानीय चिकित्सकों से लेकर रांची तक इलाज कराया गया, लेकिन किसी स्पष्ट बीमारी की पुष्टि नहीं हो सकी।

घटना का विवरण बुधवार शाम दोनों किशो...