गढ़वा, जून 1 -- डंडई। थानांतर्गत रारो गांव निवासी अशोक कुमार सिंह और उसकी पत्नी हीरावती देवी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में अशोक ने बताया कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल से पत्नी को लेकर नगर ऊंटारी मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उसी क्रम में एक बोलेरो गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया। उससे हीरावती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हीरावती की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...