गढ़वा, अप्रैल 14 -- डंडई। थाना क्षेत्र के एक किसान के खेत से गेहूं का बोझा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। लवाही गांव निवासी गौरी शंकर प्रजापति ने खेत में गेहूं की फसल को काटकर रखा था। उसे चोर चुरा कर ले गए। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही चूल्हन प्रजापति व अन्य छह लोगों ले गेहूं का बोझा चुरा लिया है। प्रभारी थाना प्रभारी श्रीकांत ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...