गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने बीएसकेडी गढ़वा को 6-0 से , दूसरे मैच में कस्तूरबा डंडई ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा को 4-0 से, तीसरे मैच में कस्तूरबा रमना ने आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 1-0 से हराया। वहीं चौथा मैच कस्तूरबा केतार और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा के बीच खेला गया जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांचवा मैच में कस्तूरबा भंडरिया ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बिशुनपुरा को 3-0 से और छठे मैच में कस्तूरबा भवनाथपुर ने डीएवी मॉडल गढ़वा को 1-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किया । मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार कस्तूरबा डंडई की मोनिका कुमारी को,...