मिर्जापुर, फरवरी 18 -- जिगना। क्षेत्र के डंगहर गाँव में बुधवार की सुबह गंगा घाट पर तीन फीट लंबा मगरमच्छ देख गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों की घिग्घी बंध गई। गंगा घाट पर मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान कृष्णजीत सिंह की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए उठा ले गए। वन दरोगा अवधेश यादव ने बताया कि वन क्षेत्र में किसी जलाशय को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.