पूर्णिया, अगस्त 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डंगराहा ओपी में सीसीटीवी कैमरे को फंक्शनल कर दिया गया है। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने ओपी में लगे सीसीटीवी कैमरे का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर वाले इलाके में शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों एवं पशु तस्करी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने इन मामलों में संलिप्त कारोबारियों की पहचान कर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्धों एवं वाहनों की लगातार तलाशी पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...