पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसपी स्वीटी सहरावत ने जिले में डंगराहा ओपी प्रभारी समेत 104 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें 62 एसआई एवं 42 एएसआई शामिल हैं। पुअनि गौतम कुमार को डंगराहा ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि इनके पूर्ववर्ती पुअनि अरविन्द कुमार को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के सुरक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के अंदर विभिन्न थाना एवं पुलिस कार्यालय में इधर से उधर गए इन पुलिस पदाधिकारियों में से अधिकांश का कार्यकाल पूरा होने, जबकि कुछ को प्रशासनिक हित में स्थानान्तरित किया गया है। इसमें कुछ को अनुसंधान इकाई एवं कुछ को विधि- व्यवस्था इकाई में लगसा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...