पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता सर्राफा व्यपारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, राज्य कर विभाग से संजीव कुमार, राजेन्द्र प्रसाद चौहान ने सर्राफा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को बताया कि सर्राफा कारोबार से जुड़े समस्त व्यापारी देश हित को सर्वोपरि रखते हुए ठोस सोना (बुलियन) व गोल्ड बार की बिक्री न करें। बुलियन व गोल्ड बार की बिक्री कम होने से सोने के आयात में कमी आएगी, जिससे विदेशी मुद्रा भण्डार पर दवाब कम होगा। पुराने स्वर्ण आभूषणों को रिसायकिल रिडिजायन कर नये आभूषण बनवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हित में बुलियन एवं गोल्ड की सीमित हो बिक्री: डीएम बैठक में सर्राफा व्यापारी संगठन ...