सासाराम, अप्रैल 11 -- परसथुआ, एक संवाददाता। कथराई गांव स्थित ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई द्वारा तैयार जैविक खाद का वितरण प्रारम्भ हो गया। बताया जाता है कि ठोस व तरल कचरा इकाई में सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन कचरा जमा किया जाता है, जिसे नाडेप विधि द्वारा जैविक खाद तैयार किया जाता है। जैविक खाद वितरण का शुभारंभ व मुखिया निर्मला कुमारी, बीडीओ बृजभूषण कुमार गुप्ता व पंचायती राज पदाधिकारी कोचस सुमित चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...