फरीदाबाद, जून 3 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले के गांवों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने ठोस कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में घर-घर से कचरा संग्रहण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाए तथा सभी ठोस कचरा प्रबंधन शेड पूरी तरह क्रियाशील रहें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि खंड नूंह की ग्राम पंचायत खेड़ला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापित की जा रही है। यह भी पढ़ें- ठोस कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीसी ज्योति इसके लि...