ठोस कचरा: यूपी में रोजाना जितना कचरा निकलता है, उससे अधिक है निपटारा करने की क्षमता
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में कहा है कि राज्य में प्रतिदिन जितना ठोस कचरा निकलता है, उससे कहीं अधिक समुचित तरीके से उसके निष्पादन की क्षमता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रिब्यूनल में पेश अपनी विस्तृत रिपोर्ट में दावा किया है कि राज्य में 762 शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) में रोजाना 20114 टीडीपी (टन प्रतिदिन) कूड़ा निकलता है, लेकिन राज्य में निष्पादन की क्षमता अब 20746 टीडीपी है। ठोस कचरे का नियमों के तहत वैज्ञानिक तरीके से निष्पदन होने से न सिर्फ वायु प्रदूषण बल्कि मिट्टी और भूजल को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
रिपोर्ट का सारांश एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्ताव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ के समक्ष यूपी सरकार के पर्यावरण एवं वन और जलवायु परिवर्तन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.