आगरा, जून 5 -- शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी हाल में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े हितधारकों ने भाग लिया। बिसलेरी की 'बॉटल फॉर चेंज' सीएसआर पहल के प्रतिनिधि शुभम मिश्रा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, रीसाइक्लिंग और वैज्ञानिक निस्तारण पर जानकारी दी। अधिकारियों को नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता अभियान चलाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। यह भी पढ़ें- अब चार डस्टबिन में किया जाएगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...