चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने की। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपालक पदाधिकारीविजय कुमार हांसदा सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद तथा नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक की चर्चा बैठक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेष रूप से घर-घर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रिगेशन), कचरा प्रबंधन और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि सोर्स सेग्रिगेशन को प्रभावी ...