ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अनुपालन पर विशेष जोर
हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुई बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सीडीओ ने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग तथा खंड विकास अधिकारियों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने को कहा। यह भी पढ़ें- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अनुपालन पर विशेष जोर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.