औरैया, जून 15 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने की। जिलाधिकारी ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए संबंधित समिति में जीएम डीआईसी, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा गेल एवं एनटीपीसी के प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह नियम शहरी निकायों के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकायों पर भी लागू होगा, जिसका उद्देश्य ठोस अपशिष्ट को संसाधन के रूप में उपयोग करते हुए शून्य अपशिष्ट के लक्ष्य को प्राप्त करना है। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका, नगर पंचायत एवं...