गोरखपुर, जुलाई 15 -- राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।

स्पेशल सेल के गठन का आदेश ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार ने गोरखपुर समेत सभी जिलों में स्पेशल सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह सेल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन की निगरानी करेगी और शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन सुनिश्चित कराएगी। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल स्पेशल सेल गठित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

शासनादेश का विवरण नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी किया है। शासनादेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीए संख्या 6174/2023 (भोपाल नगर निगम बन...