आजमगढ़, मई 12 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के उदियावां गांव को कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बनाया गया रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार हो गया है। जिसकी वजह से कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत उदियावां में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे के निस्तारण के साथ ही जैविक खाद बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर से लाखों रुपये खर्च कर रिसोर्स रिकवरी सेंटर (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) बनाया गया था। देखरेख के अभाव में यह भवन जर्जर हो चुका है। भवन के छत पर लगीं टिन की चादरें उखड़कर लटक रही हैं। तेज हवा चलने पर यह बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। दीवारें फट चुकी हैं और गेट लटक गया है। वर्तमान में इस सेंटर में झाड़ियां उगी हुई हैं। चारों तरफ सन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.