बगहा, अप्रैल 25 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर सिरिसिया थाने के जिनवलिया गांव के समीप शनिवार की सुबह वाहन की ठोकर से भीम आर्मी के लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश (25) की मौत हो गयी। उनके साथ बाइक पर सवार प्रदीप राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रखंड अध्यक्ष लौरिया थाने के मठिया के रहने वाले थे। घायल दोस्त भी उसी गांव का है। सिरिसिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।पिता बृजेश राम ने बताया कि मेरा पुत्र सूर्य प्रकाश अपने गांव के रहने वाले जेसीबी ड्राइवर प्रदीप राम के साथ बाइक से शुक्रवार को नौतन में आयोजित होने...