मोतिहारी, जनवरी 13 -- सिकरहना। ढाका फुलवरिया रोड में खैरवा हाई स्कूल के समीप मंगलवार की देर संध्या जेसीबी की ठोकर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक करमावा गांव निवासी सुरेन्द्र पटेल (40) है। वह ढाका से अपने घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जेसीबी को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि जेसीबी रोड निर्माण के लिए स्कूल के पास गिराये गए गिट्टी व बालू को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी की ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने ढाका पुलिस को सूचना देते हुए जख्मी को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज करते हुए स्थिति को चिंताजनक देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद जेसीबी चालक जेसीबी को लेकर तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.