बगहा, फरवरी 13 -- बेतिया, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मछलीलोक में बुधवार शाम 5.45 बजे वाहन की ठोकर से बरवत सेना के वार्ड-38 के सुरेंद्र राम के पुत्र रामबालक राम (22) की मौत हो गई। वह मां के लिए दवा लेकर घर लौट रहा था। अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम में मां की तबियत खराब होने पर रामबालक दवा लेने गया था। वहां से लौटने के दौरान मछली लोक में किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल पुलिस ने उसे लेकर जीएमसीएच के लिए निकली। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.