सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- पिपराही। एनएच 227 ए के शिवहर- सीतामढ़ी खंड में देकुली धाम के समीप रविवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने किशोर को आनन फानन में सरोजा सीताराम अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर की पहचान परसौनी बैज गांव के रमेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि अंकुश साइकिल से पूजा करने देकुलीधाम गया था। पूजा करके वह अपने घर लौट रहा था।तभी शिवहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित- हाइवा मिक्सर गाड़ी की चपेट में आने से 10 वर्षीय मो. नियामत की मौत, तीन घंटे जाम अंकुश के पिता रमेश कुमार गुप्ता नेपाल में मजदूरी करते हैं।अंकुश अपने परिवार का इकलौता पुत्र थ...