ठोकर के बाद ट्रक में फंसा बाइक चालक 100 मीटर घिसटा, मौत
मोतिहारी, मई 31 -- रामगढ़वा , एसं। नेपाल में सिलाई करने जा रहे बाइक को ट्रक ने टक्कर मारा तो सवार फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर पंचायत के पचौरी टोला गांव के सामने एनएच-28ए पर हुई। शव की पहचान आदापुर थाने के कलवारी मझरिया निवासी शाहिद इकबाल उर्फ मुन्ना (40) पिता शम्सुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दी है। शाहिद नेपाल में सिलाई का काम करता था । प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वह घर से दोपहर में सिलाई के काम से नेपाल जाने के लिए निकला था । तभी पचौरी टोला गांव के सामने नेपाल जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक में शाहिद फंस कर करीब 100 मीटर घसीटता चला गया। इससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.