नई दिल्ली, अगस्त 28 -- अच्छी सेहत के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स फल खाने की सलाह देते हैं। सीजन के हिसाब से मार्केट में तरह-तरह के फ्रूट्स मिलते हैं, जिनमें से आपका भी कोई ना कोई फेवरिट जरूर होगा। खैर, फलों को खाने का मजा भी तभी है, जब ये मीठे हों। लेकिन बाजार से फल खरीदते हुए सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि बाहर से देखने में फल ठीक लगते हैं, लेकिन खाने में कई बार फीके निकल जाते हैं। खासकर अनार, संतरा, खरबूजा और पपीता जैसे फलों को ऊपर से देखकर पता करना मुश्किल होता है कि फल मीठा है या नहीं। लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें देखकर आप मीठे और अच्छे फल खरीद सकते हैं, आइए जानते हैं -इस तरह खरीदें मीठा अनार अनार खरीदते समय उसका क्राउन चेक करें। क्राउन यानी अनार का मुकुट जैसा हिस्सा। अगर ये हिस्सा हल्का खुला हुआ और अच्छी तरह फैला हुआ नजर आए, साथ ...